बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बीते वर्ष जिस इलाके में खूंखार भेड़िये का आतंक था उसी इलाके में एक जंगली जानवर ने हमला कर चार ग्रामीणों को घायल कर दिया और पुरे इलाके में दहशत का माहौल फैला है । ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर मौके पर विधायक सुरेश्वर सिंह भी पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है । बहराइच के महसी तहसील में एक बार फिर जंगली जानवर की दस्तक से लोगों के अन्दर डर का माहौल कायम हो गया है।हरदी थाना क्षेत्र के बदन पुरवा, मोतीपुरवा और सिसैय्या गांवों में देर रात तब अफरातफरी मच गई जब एक जंगली जानवर ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया जहां इस हमले में राजकुमार सिंह, त्रिलोकी, खैरुन्निशा और रंजना गंभीर रूप से घायल हो गए और घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह आधी रात को ही गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और हमलावर जानवर की तलाश में जुट गई हैं। फिलहाल ग्रामीण दहशत में हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।चूंकि पिछले वर्ष भी इसी इलाके में खूंखार भेड़िया का आतंक था इस वजह से लोगों के अन्दर एक बार फिर डर का माहौल बन गया है।
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…
समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…