126 टेबल पर होगा अध्यक्षों व सदस्यों के भाग्य का फैसला

630 मतगणना कार्मिकों के कंधो पर रहेगा गणना का भार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 अन्तर्गत जनपद में स्थित 02 नगर पालिका परिषदों व 06 नगर निकायों के 144 वार्डों के 365 मतदेय स्थलों के लिए निर्धारित स्थलों पर 13 मई 2023 को प्रातः 08ः00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार मतों की गणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु 63-63 कुल 126 टेबल लगाये गये हैं। मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक टेबल पर 01 गणना पर्यवेक्षक, प्रति टेबल 03 गणना सहायक तथा 01-01 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 630 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत 34 वार्डों के 184 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 34-34 कुल 68 टेबल, 68 गणना पर्यवेक्षक, 203 गणना सहायक व 68 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 340 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 09 होगी। नगर पालिका परिषद नानपारा अन्तर्गत 25 वार्डों के 51 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 8-8 कुल 16 टेबल, 16 गणना पर्यवेक्षक, 48 गणना सहायक व 16 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 80 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 08 होगी।
इसके अलावा नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत 11 वार्डों के 11 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 2-2 कुल 4 टेबल, 4 गणना पर्यवेक्षक, 12 गणना सहायक व 4 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 20 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 05 होगी। नगर पंचायत जरवल अन्तर्गत 13 वार्डों के 17 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 2-2 कुल 4 टेबल, 4 गणना पर्यवेक्षक, 12 गणना सहायक व 4 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 20 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 09 होगी। नगर पंचायत कैसरगंज अन्तर्गत 16 वार्डों के 29 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 5-5 कुल 10 टेबल, 10 गणना पर्यवेक्षक, 30 गणना सहायक व 10 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 50 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी।
इसी प्रकार नगर पंचायत पयागपुर अन्तर्गत 15 वार्डों के 23 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी। नगर पंचायत रूपईडीहा अन्तर्गत 15 वार्डों के 24 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 06 होगी तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा अन्तर्गत 15 वार्डों के 26 मतदेय स्थलों हेतु अध्यक्ष व सदस्य पर हेतु 4-4 कुल 8 टेबल, 8 गणना पर्यवेक्षक, 24 गणना सहायक व 8 अतिरिक्त गणना सहायक कुल 40 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहॉ पर अधिकतम चक्रों की संख्या 07 होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

4 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

5 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

5 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

5 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

5 hours ago