आलमाइटी पी०जी० कालेज में स्मार्ट फोन पाकर खिलें छात्र- छात्राओं के चेहरे

प्रदेश सरकार युवाओं को हाईटेक बनाना चाहती है —बजरंग बहादुर सिंह

369 छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन से लाभान्वित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय आलमाइटी पी०जी० कालेज बृजमनगंज में रविवार को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने 369 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आलमाइटी संस्थान ने इस क्षेत्र में शिक्षा को एक नई दिशा प्रदान की है। लक्ष्य के प्रति समर्पण से  ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।सरकार प्रदेश के युवाओं को हाइटेक बनाना चाहती है।छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्ट फोन एक जरूरी माध्यम है। स्मार्ट फोन का उपयोग करके छात्र अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि आज के तकनीकी युग में सूचनाओं का संकलन तथा आदान- प्रदान स्मार्ट फोन से आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि  उपस्थित छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन का उपयोग ज्ञानार्जन तथा तकनीकी दक्षता प्राप्त करने में करें। विशिष्ट अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि इस संस्थान के बच्चों में भरपूर प्रतिभा है। स्मार्ट फोन का सकारात्मक दिशा में प्रयोग कर वे आसमान की बुलन्दियों को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण से हुआ।
इस दौरान महाविद्यालय के उप प्रबंधक मकसूद अहमद,प्राचार्य डॉ महेश भारती,मुख्य नियन्ता अनवर अली,महताब आलम, अम्बरीष चौहान,आलमाइटी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार,ईश्वर चंद चैरसिया,मोहम्मद फारूक सिद्दीकी,शबी अहमद,अंगद प्रसाद, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी,प्रेमशंकर चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

55 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

56 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

58 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago