सम्मान पाकर खिलेमेधावियों के चेहरे, हौसलों को लगे पंख

सैनिक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को विद्यालय द्वारा किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड परतावल अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के कक्षा छठवीं और नवीं में उत्तीर्ण हुए मेधावियों सुधांशु निषाद, सूर्यांश पटेल, रणवीर यादव,दिव्यांशी यादव,आसिफ, संजीव यादव व उनके अभिभावकों को फूल-माला पहनाकर,मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सम्मान पाकर मेधावी गदगद हो उठे व उनके हौसलों को आगे की उड़ान हेतु सुनहरे पंख लग गए।होनहारों की इस उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षा से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
इस दौरान संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य करुणा मणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, प्राथमिक अनुभाग की प्रधानाचार्या सीमा पांडेय व उप प्रधानाचार्या नेहा पटेल ,कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल,शैक्षणिक प्रभारी
मनमीत कुमार पटेल, राजेंद्र कुमार ,श्रवण विश्वकर्मा , अनिल त्रिपाठी,महेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता, राहुल साहनी, राहुल जायसवाल, विश्वजीत गिरी,ऊषा सिंह, नेहा मद्धेशिया ,अमृता पांडेय आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित मेधावियों के अभिभावक राम बहाल निषाद, रामेश्वर पटेल, रवि प्रताप यादव, श्याम बदन, सदरे आलम सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

17 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

29 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

1 hour ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

1 hour ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago