रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रायबरेली में परिवहन विभाग में बड़े वसूली रैकेट का खुलासा हुआ है। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने छापेमारी कर परिवहन विभाग की दलाली करने वाले मोहित और उसके अयोध्या निवासी साथी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और पीटीओ रेहाना बानो के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर से रायबरेली आने वाले ट्रकों से हर रोज मोटी रकम वसूली जा रही थी। एक ट्रक से 5 से 6 हजार रुपये तक की अवैध वसूली होती थी, जिसका हिस्सा आरटीओ अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। यह पूरा खेल वाहन चेकिंग अभियान के नाम पर चलाया जा रहा था।
एसटीएफ टीम ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 11 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वसूली का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है और उच्च स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्रवाई वर्षों से जारी थी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET-2025) 27 और…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार ने कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर संचालित “मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना जैतीपुर पुलिस…