पीएमश्री विद्यालय की स्थापना से संवरेगा छात्रों का भविष्य-विधायक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पडरौना विकास खंड के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया पांडेय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पीएमश्री विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के छात्र सुविधाओं के साथ अच्छी शिक्षण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि ने कहा कि अच्छी शिक्षा हमारे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता हैं ।
मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. केपी गौड ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन संवरता है। सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दें।
अध्यक्षता कर रहे बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने पीएमश्री विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा कार्यरत योग्य अध्यापकों की सराहना करते हुए और बेहतर तरीके से बच्चों में अंतर्निहित शक्तियों के विकास के लिए शिक्षकों की प्रतिबद्धता को याद दिलाया। इसके पूर्व आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन से किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों ने छात्रों के कार्यक्रम टीएलएम का अवलोकन सराहना की। प्रधानाध्यापक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। संचालन हरेकृष्ण पाण्डेय व सुमन पाठक ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ,जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, नीरज बंका, रवींद्र नारायण पांडेय, राकेश पाण्डेय, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

3 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

3 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

4 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

6 hours ago