13 नवम्बर को होंगा ताज प्रेसक्लब का चुनाव

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)ताज प्रेसक्लब की चुनाव संचालन समिति ने आज बैठक कर प्रेसक्लब के आगामी चुनाव 13 नवम्बर को कराने की घोषणा करते हुए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया ।
       घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर से प्रेसक्लब कार्यालय में नामांकन के पर्चों की विक्री शुरू हो जाएगी । पर्चे का मूल्य 10 रुपए रखा गया है । अध्यक्ष और महासचिव के पद के लिए नामांकन शुल्क 2000 रुपए , कोषाध्यक्ष के लिए 1500 रुपए , उपाध्यक्ष और सचिव के लिए1000 रुपए और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 500 रुपए  पर्चा जमा कराते समय ही नकद जमा कराने होंगे ।
        31 अक्टूबर से लेकर 2 नवम्बर तक तीन दिन प्रेसक्लब पर नामांकन के पर्चे प्रातः 11 बजे से सायं चार  बजे तक जमा कराए जाएंगे । 5 नवम्बर को ऑफिस टाइम में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी । नाम वापसी 8 नवम्बर को सायं चार बजे तक स्वीकार की जाएगी । 13 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा ।
     इस बैठक में उपस्थित चुनाव संचालन समिति के तीनों सदस्यों विनोद भारद्वाज , डॉ गिरिजा शंकर शर्मा और श्जीव सक्सेना ने सर्व सम्मति से उपरोक्त आशय के सारे निर्णय लेते हुए कहा कि नाम वापसी के दिन नामांकन  वापस लेने वाले प्रत्याशियों के जमा कराए धन में से  25 % काटकर 75 % वापस कर दिया  जाएगा ।
मतदान के तुंरन्त बाद प्रेसक्लब पर वोटों की गिनती शुरू कर उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे । चुनाव कार्यक्रम की विधिवत सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है ताकि प्रशासन के स्तर पर भी चुनाव में सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें ।

Editor CP pandey

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

2 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

2 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

2 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

5 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

5 hours ago