Categories: Uncategorized

ऑटो रिक्शा की सुगमता ने छोटे चौराहों के दुकानदारों की तोड़ी कमर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।स्वचालित ऑटो रिक्शा की सुगमता ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कपड़े के दुकानदारों का बजट बिगाड़ा।
त्योहारों एवं लग्न के समय में जहां एक तरफ बड़े चौराहे के दुकानों और शो रूमों मे खरीदारों की काफी भीड़ देखी जा सकती है तो वही अब छोटे चौराहे के दुकानदार टकटकी लगाकर ग्राहकों का इंतजार करते हुए देखे जा सकते हैं। छोटे चौराहे के दुकानों पर ग्राहकों का कम होने का सबसे बड़ा कारण बैटरी स्वचालित ऑटो रिक्शा की हर एक जगह उपलब्धता को माना जा सकता है।
वैसे तो स्वचालित बैटरी ऑटो रिक्शा की हर एक जगह उपलब्धता से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होता है, क्योंकि वे कहीं भी और कभी भी ऑटो रिक्शा का उपयोग कर सकते हैं। इससे यात्रियों को समय की बचत भी होती है, क्योंकि वे अपनी मंजिल तक जल्दी पहुंच जाते हैं। लेकिन यदि दूसरी तरफ देखा जाए तो स्वचालित ऑटो रिक्शा ने छोटे चौराहे के दुकानदारों की विक्री को प्रभावित कर दिया है। क्योंकि वे कम पैसे में यात्रियों को काफी आसानी से छोटे चौराहे विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चौराहे से बड़े चौराहे पर लेकर जा रहे हैं l इतना ही नहीं स्वचालित बैट्री ऑटो रिक्शा के ड्राइवर यात्रियों को उनके घर से लेकर के चौराहे तक जा रहे हैं और लाकर के छोड़ भी रहे हैं। इस तरह से यात्रियों को काफी सुविधा भी मिल जा रहा है यदि विशेष कर देखा जाए तो महिलाएं जो छोटे चौराहे से खरीदारी कर लेती थी अब बैट्री स्वचालित ऑटो रिक्शा के सुलभता के कारण बड़े चौराहों की दुकानों की और आकर्षित हो रहीं हैं l जिसके कारण छोटे चौराहे के दुकानदारों की विक्री में गिरावट देखी जा सकती है। जिससे कि वे अपने व्यवसाय को बनाए रखने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। विशेष कर यदि देखा जाए तो सबसे बड़ा असर कपड़े की दुकानों पर पड़ रहा है। पकड़ी बिशनपुर चौराहे के कपड़े के दुकानदारों ने बताया कि जहां ईद में हम काफी अच्छा व्यवसाय कर लेते थे लेकिन इस बार काफी संख्या में खरीदारों ने अपनी खरीदारी बड़े चौराहों से किया है l यदि देखा जाए तो सिसवा मुंशी, बरियारपुर, बिशनपुर खुर्द पकड़ी बिशुनपुर पिपरा खादर, जैसे चौराहे के कपड़े के दुकानदारों के वहां खरीदारों की संख्या कुछ कम हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

6 hours ago