Categories: Uncategorized

लारेब रहमान युवा सोच के मेहनती,संघर्षशील नेता है :कमलेश पांडेय

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के युवा नेता लारेब रहमान को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा द्वारा प्रदेश सचिव बनाए जाने उपरांत देवरिया प्रथम आगमन पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय देवरिया में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश कमलेश पांडेय ने कहा कि लारेब रहमान युवा सोच के मेहनती,संघर्षशील नेता है।इनके प्रदेश सचिव होने से समाजवादी पार्टी युवाओं में काफी मजबूत होगी l
सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि लारेब रहमान कम उम्र के होते हुए भी पार्टी के लिए पूरा समय देकर मजबूत करने का काम करते हैं।इस वजह से सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने प्रदेश सचिव बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दिया है l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव लारेब रहमान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के द्वारा मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और नौजवानों को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा। ताकि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मजबूत सरकार बन सके l
इस दौरान प्रदेश सचिव विजय प्रताप यादव, हृदय नारायण जायसवाल,राकेश राय,मंजूर हसन,चौधरी बेचू लाल,सुदर्शन चौरसिया,सुनैना सिंह कुशवाहा,ज्योति सिंह,लक्ष्मण निषाद,जय राम राजभर,अलीम अंसारी,गोपी यादव,राम आशीष साहनी आदि लोगों ने स्वागत एवं संबोधन किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

6 hours ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

22 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

22 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

22 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

22 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

22 hours ago