गरीबों के पक्के मकान का सपना अब भी अधूरा

खुले आसमान के नीचे खाना बनाने को मजबूर

प्रधानमंत्री आवास योजना में क्या इस बार सर्वे में गरीबों को मिल पायेगा सरकारी आवास

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार ने इसी उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी कि प्रत्येक गरीब व पात्र व्यक्ति के रहने के लिए पक्का आशियाना हो, वहीं गरीब भी यहीं उम्मीद लगाए बैठें हैं कि उन्हें रहने के लिए सिर पर पक्की छत मिलेगीं । लेकिन सच तो यह हैं कि आज भी गरीब व पात्र व्यक्ति तो योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। गांव की राजनीति का शिकार होकर पात्र होने के बाद भी आवास योजना से वंचित हो जा रहे।
ऐसा ही एक मामला लक्ष्मीपुर ब्लाक अंतर्गत मानिक तालाब गांव का है। जहां रहने वाले विजय राजभर के परिवार ने बताया कि वे 20 सालों से यहां निवास कर रहा, उसके परिवार में पत्नी और कुल तीन बच्चे है।दैनिक व्यवसाय करके जीवन यापन कर रहा। उसके पास रहने के लिए पक्की छत नसीब नहीं हो पा रहा। उसकी पत्नी शीला ने बताया कि उन्हे मजबूरन खुले आसमान के नीचे चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है।बरसात के दिनों में स्थिति और भी दूभर हो जाती है। दूसरे के घर जाकर सहारा लेना पड़ता है। अगर उन्हें भी सरकारी पक्की छत मिलती तो अपना जीवन निर्वहन अच्छे से कर पाते। पति विजय ने बताया की कई बार उसने आवास के लिए जिम्मेदारों से कहा लेकिन गांव के वोटों की राजनीति के वजह से उसे पात्र होते हुए भी वंचित कर दिया गया। इस बार भी अभी तक उसका सर्वे नहीं हुआ हैं। जिम्मेदारों से कहने पर सिर्फ आश्वासन मिलता हैं।
इस सम्बन्ध में गांव के जिम्मेदार प्रधान से इनकी पात्रता के सम्बन्ध में पूछने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

30 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

48 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

3 hours ago