सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर विकाश खण्ड के ग्राम जमुआ निवासी दर्जनों लोग आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया । ग्राम सभा जमुआ के मेन रोड से नट मोहल्ला होते हुए गांव में जाने वाली रोड के किनारे बने नाली में सफाई ना होने से नाली जाम हो जाने और नाली का पानी रोड पर बहने से मुहल्ले के लोग खासे परेशान है । जिससे पूरे मुहल्ले में गंदा पानी लगा है जिससे मुहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है और आए दिन लोग मच्छरों के काटने से होने वाले बीमारियों से ग्रसित हो रहे है l इस संदर्भ में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से कई बार शिकायत की लेकिन इनके द्वारा इस नाली की सफाई नहीं कराई जा रही है ।इस संदर्भ में जब ग्राम प्रधान से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा उस नाली की सफाई कराई जाती रही है लेकिन स्थानीय लोगो द्वारा बार बार नाली को ईट पत्थर डाल कर अवरुद्ध कर दिया जाता है जिससे वह नाली जाम हो जाती है ।प्रार्थना पत्र देने वालों में संतराज, मु०इलियास, रिजवान,जरीना, समसुद्दीन,शबनम, पिंकु,शाकिर,आफताब, हसीबुद्दीन, राज, इस्तीफाक,आदि दर्जनों लोग शामिल रहे ।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…