दरवाजे पर दबंगों का अवैध कब्जा, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार

न्याय न मिलने पर तहसील कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करौता निवासी राधेश्याम चौहान पुत्र स्व. पूर्णमासी इन दिनों न्याय की आस में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। गांव के ही दबंगों द्वारा उनके दरवाजे पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा कई बार तहसील दिवस और थाने पर शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

राधेश्याम चौहान ने बुधवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार गोपाल जी को प्रार्थना पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 24 जून तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे 25 जून से परिवार सहित तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

पीड़ित राधेश्याम चौहान ने बताया कि उनके और दबंगों के घर के बीच में सार्वजनिक सड़क है, इसके बावजूद दबंगों ने सड़क पार कर उनके निजी दरवाजे पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित की पत्नी दिव्यांग है और वह भी कई बार अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब देखना होगा कि प्रशासन समय रहते इस मामले में संज्ञान लेता है या फिर एक और पीड़ित परिवार की आवाज अनसुनी कर दी जाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

10 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

13 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

13 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago