मनरेगा भुगतान करने के मामले में जनपद का प्रदेश में 12 वाँ स्थान

देवरिया, ( राष्ट्र की परम्परा)
समय से मनरेगा भुगतान करने के मामले में जनपद प्रदेश में 12वें स्थान पर चल रहा है। जनपद में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का कुल 92 प्रतिशत भुगतान 8 दिनों के भीतर श्रमिकों के खाते में कर दिया गया है। 3 अक्टूबर 2022 तक जनपद में कुल 6325.64 लाख रुपये का भुगतान हुआ है, जिसमें से 5827 लाख रुपये का भुगतान 0-8 दिनों के भीतर किया गया है। प्रदेश में बहराइच 96 प्रतिशत भुगतान समय से कर पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः बदायूं एवं बलिया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों को मजदूरी का समय से भुगतान करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जनपद में श्रमिकों के मजदूरी का 92 प्रतिशत भुगतान 8 दिन के भीतर हो जाना बड़ी उपलब्धि है। शेष रह गए श्रमिकों का भुगतान भी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित अवधि में कर दिया जाएगा। मनरेगा अधिनियम 2005 की अनुसार मनरेगा श्रमिकों को अधिकतम 15 दिनों में किये जाने का प्रावधान है। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिन से अधिक अवधि से विलंबित भुगतान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में श्रमिकों की मजदूरी का शत-प्रतिशत भुगतान निर्धारित अवधि में कर प्रदेश के शीर्ष पाँच जनपदों में आने का प्रयास किया जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago