सीडीओ ने किया ब्लॉक संसाधन केन्द्र बैतालपुर का निरीक्षण

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा ब्लॉक संसाधन केन्द्र बैतालपुर पर 04 दिवसीय निपुण भारत प्रशिक्षण बैच-द्वितीय का निरीक्षण आज किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 80 में प्रशिक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था जिसमें से 32 प्रतिभागी अनुपस्थित पाये गये, यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है, जबकि इसके पूर्व जितने बैच का प्रशिक्षण हुआ है उसमें सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि इन अनुपस्थित प्रतिभागियों के संबंध में एकल विद्यालय के अध्यापक को छोड़कर शेष के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा इन्हें अगले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करें। इतने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में खण्ड शिक्षा अधिकारी, बैतालपुर द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिन्हें चेतावनी पत्र जारी किया जाए। इस प्रशिक्षण में ट्रेनर द्वारा सही तथ्यों की जानकारी नहीं दी जा रही है इससे स्पष्ट होता है कि इन्हें पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। साथ ही प्रशिणार्थियों को खाने हेतु भोजन पर जो धनराशि व्यय किया जा रहा है। उसमें भोजन की गुणवत्ता जितनी अच्छी होनी चाहिए उतना अच्छा है नहीं, इस पर भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

47 minutes ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

52 minutes ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

59 minutes ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago