जिलाधिकारी ने की अमृत डोज महाअभियान के तैयारियों की समीक्षा

525 टीमों का हुआ गठन, एक लाख लोगों को अमृत डोज लगाने का डीएम ने दिया लक्ष्य

माइक्रोप्लान के अनुसार चले टीकाकरण अभियान

29 सितंबर को आयोजित होगा मेगा अमृत डोज अभियान

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सीएमओ कार्यालय के धनवंतरी सभागार में आगामी 29 सितंबर को आयोजित होने वाले अमृत डोज महा अभियान की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अभियान को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि महाअभियान के दृष्टिगत कुल 525 दलों का गठन किया गया है। हर टीम में मोबिलाइजर, वेरिफायर और वैक्सीनेटर मौजूद रहेंगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा ड्यू लिस्ट के अनुसार लोगों को टीकाकरण केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएम ने माइक्रोप्लान के अनुसार ही महाअभियान संचालित करने की सख्त हिदायत दी। सुबह आठ बजे सभी दल अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर बूस्टर डोज लगाना प्रारंभ कर दें। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान को पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, ग्राम प्रधान, कोटेदार, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं निगरानी समितियों में समन्वय स्थापित कर सफल बनाया जाएगा। डीएम ने महाअभियान के तहत एक लाख लोगों को अमृत डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई 2022 से 75 दिनों के लिए प्रदेश के समस्त सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) में 18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्क नागरिकों को निःशुल्क अमृत डोज (बूस्टर डोज) से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उक्त अवधि 30 सितंबर को पूर्ण हो रही है। इसी क्रम में आगामी 29 सितंबर, दिन गुरुवार को बृहद अमृत डोज टीकाकरण के महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन जनपद में किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत डोज से लाभार्थियों को आच्छादित किए जाने के मामले में देवरिया प्रदेश में पहले स्थान पर चल रहा है। जनपद में 26 सितंबर तक कुल लक्ष्य का 45.76 प्रतिशत प्राप्त किया जा चुका है। डीएम ने अमृत डोज लगवाने से वंचित रह गए लोगों से वैक्सीन की सुरक्षा कवच में खुद को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के समस्त जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र नागरिकों को निःशुल्क अमृत डोज लगाया जा रहा है, जिससे कोविड-19 संक्रमण में प्रभावी रूप से नियंत्रण दर्ज किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago