जिला अस्पताल हेतु स्थल चयन को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला अस्पताल हेतु स्थल के चयन हेतु मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसीक्रम में मंगलवार ढोरही फार्म, बसडीला भुजौली, नेत्र अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल, कुबेरनाथ, घोरघटिया व लक्ष्मीपुर में स्थलों का निरीक्षण किया गया।
स्थल के चयन में संपर्क मार्ग, मुख्यालय से दूरी, सड़कों की चौड़ाई, आवागमन की सुविधा आदि को ध्यान में रखा जा रहा है। जनपद के लोगो की पहुचने की सुलभता और सुगमता के दृष्टिगत उपयुक्त स्थल के चयन हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने नेत्र चिकित्सालय व राजकीय महिला अस्पताल में जनरल वार्ड, नाक, कान, गला रोग कक्ष, दवा वितरण कक्ष, नेत्र ऑपरेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने इस क्रम में दवाओं की उपलब्धता जानी, मरीजों से बातचीत की उनका हाल चाल जाना, दवा वितरण व स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

17 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

19 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

19 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

20 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

20 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

20 hours ago