आठ पदों के लिए एक-एक व सपही खुर्द से दो उम्मीदवारों का हुआ पर्चा दाखिल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को तमकुही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी पट्टी स्थित, साधन सहकारी समिति लिमिटेड ठाकुर सेमरा हर्दोपट्टी के संचालक सदस्यों के चुनाव हेतु, पर्चा दाखिला हुआ। आठ गांवों से एक एक पर्चा दाखिल हुआ जबकि एक से दो लोगों ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया।
दस बजे दिन से निर्वाचन अधिकारी शिशिर यादव, सचिव संजय शाही व अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह मोनू की उपस्थिति में निर्धारित समय सायं 4 बजे तक, क्रमशः ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी से संतोष कुमार सिंह, ग्राम पंचायत पकडी गोसाई से हरीश, ग्राम पंचायत राजापाकड़ से सुभावती, ग्राम पंचायत तारविशुनपुर से योगेंद्र, भेलया चन्द्रौटा गांव से जीरा देवी, सपही गांव से दुखी राय, देवरिया वृत गांव से सूर्यदेव व खलवापट्टी से रामकृपाल ने पर्चा दाखिल किया। जबकि सपही खुर्द गांव से दो उम्मीदवारों क्रमशः कुंती देवी व कौशला देवी पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी शिशिर यादव ने बताया कि 15 मार्च को को नामांकन पत्रों की जांच, 16 मार्च को पर्चा वापसी व 18 मार्च को सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। जबकि 19 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, महेश शर्मा, बैरिस्टर सिंह, रवि प्रताप सिंह, आरती, संदीप, धर्मेंद्र, प्रमोद, कन्हैया सिंह, महंत सिंह, उमा सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

5 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

17 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

30 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago