जिलाधिकारी ने किया देर रात रैन बसेरे का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर रात्रि विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर ठंड से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया।उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप रैन बसेरे को अधिक प्रभावी एवं जनउपयोगी बनाने तथा अलाव के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम रोडवेज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। मौके पर 3 यात्री रैन बसेरे में सोते हुए मिले। अलाव की समुचित व्यवस्था भी थी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर अलाव का जायजा लिया। डीएम ने रामेश्वरम लाल चौराहा के निकट नगर पालिका द्वारा स्थापित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। यहाँ 60 लोग सोते हुए मिले। उन्होंने रैनबसेरे में पेयजल व्यवस्था, ठंड से बचाव के इंतजाम, शौचालय व्यवस्था आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर रैन बसेरे की उपयोगिता के संबन्ध में पूछ-ताछ की। उन्होंने आवाजाही रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन होते हुए गोरखपुर ओवरब्रिज से सोनूघाट तक भ्रमण किया और लगभग आधा दर्जन जरूरतमंदों को कंबल ओढाकर राहत प्रदान की।
जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते ठंड में बेघर एवं दूर-दराज के क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरो की स्थापना की गई है। इन्हें अधिक से अधिक जन उपयोगी बनाया जा रहा है। प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति शीतलहर से भरी रात में खुले आसमान के नीचे न सोये। इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

15 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago