ऑनलाइन दर्ज आंकड़े तथा स्टॉक में उपलब्ध धान में मिला अंतर
डीएम ने जताई गहरी नाराजगी, स्पष्टीकरण तलब
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह ने आज भलुअनी ब्लॉक के गड़ेर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान क्रय से संबंधित ऑनलाइन क्रय प्रणाली में दर्ज आंकड़े तथा स्टॉक में उपलब्ध धान की मात्रा में अंतर मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी आज अपराह्न खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र गडेर पहुंचे। जिलाधिकारी ने धान खरीद से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर केंद्र पर अब तक हुई खरीद का ब्यौरा देखा, जिसमें तीन किसानों से 54 क्विंटल धान का क्रय दर्ज मिला। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र के स्टॉक में मौजूद धान की मात्रा की जांच कराई, जिसमें 36 क्विंटल धान ही मौके पर उपलब्ध मिले। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और क्रय केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक जगदीश को कड़ी फटकार लगाई तथा उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेख में दर्ज और स्टॉक में मौजूद मात्रा में अंतर मिलना लापरवाही को स्पष्ट करता है। इसकी जवाबदेही तय करके सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने स्टॉक में रखे धान के बोरो पर क्रय तिथि का उल्लेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए। किसी भी दशा में किसानों को वापस न किया जाए। जिलाधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया कि यदि उन्हें निर्धारित मानकों के तहत क्रय केंद्र पर धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या हो रही हो तो उनके सीयूजी नंबर 9454417543 पर अवगत कराएं। समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…