डेंगू वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल एवं एमसीएच विंग में बने डेडिकेटेड डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू मरीजों को निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड पहुंचे, जहाँ तीन मरीज भर्ती थे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एमसीएच विंग में स्थापित 20 बेड के डेडिकेटेड डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिला अस्पताल में 5 तथा एमसीएच विंग में कुल 20 अर्थात 25 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध है, जिसके सापेक्ष वर्तमान समय में कुल 3 मरीज भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच की कंफर्मेटरी टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।
जिलाधिकारी ने मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकुनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपदवासियों से विशेष एहतियात बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। गहरे बर्तनों, गमलों, कूलर में यदि पानी इकट्ठा हो तो उसे साफ कर लें। बच्चे एवं बड़े पूरी बाँह के शर्ट एवं फुल पैंट का प्रयोग करे। सोते समय मच्छरदानी लगाए। उन्होंने बताया कि तेज सिरदर्द एवं बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच कराकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा रोस्टरवार फॉगिंग की जा रही है। जलभराव एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टॉल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जहाँ नागरिक फॉगिंग, नगर निकाय में साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एएन वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

3 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

3 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

4 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

4 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

4 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

4 hours ago