कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा गुरुवार को कान्हा गो आश्रय स्थल, हाटा का निरीक्षण किया गया। गो आश्रय स्थल निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में उपस्थित गोवंश की संख्या, चारे की स्थिति, निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, गोवंश की टैगिंग, लम्पी डिज़ीज़ से बचाव हेतु टीकाकरण, की स्थिति आदि के बारे में जानकारियां प्राप्त की गयी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे व उपस्थित पशु चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि, कान्हा गो आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 38 है, हर चारा बोया गया है, लम्पी टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने गोवंश को गुड़ व केला भी खिलाया तथा गोवंश के टैगिंग को स्कैन करवाकर आवश्यक विवरण को भी चेक किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय, अधिशासी अधिकारी हाटा व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…