जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी, का फीता काटकर किया उद्घाटन

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी नें परसरामपुर ब्लाक के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी केयास्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सिकंदरपुर ग्राम निवासी मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नदीम, मुकेश निषाद, एजाज अहमद तथा मुद्रा लोन के अंतर्गत श्रीराम ट्रेडर्स दीनानाथ गुप्ता, न्यू शक्ति सोलर एजेंसी जय शक्ति, एचपी गैस राजेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, कलीमुद्दीन, मनोज कुमार को ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा रूपा, कृपाशंकर, शांति देवी, राबिया, दीपा रानी, जागीरा बानो, रजिया बानो को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किया।
एसबीआई के सहायक प्रबंधक मनीष उप्पल ने बताया कि एक जनपद, एक उत्पाद, मुद्रा लोन तथा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना में कुल 18 व्यक्तियों को 1.17 करोड़ रूपया वितरित किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को पहले दिन 20 नए खाते खोले गए। केयास्क का संचालन सीताराम द्वारा किया जा रहा है।
उन्होेने बताया कि केयास्क में बचत खाता, संयुक्त खाता, परिचय पत्र, उत्पाद प्रतीक परिवर्तन, के.वाई.सी. डाकूमेंट अपडेशन, जमा/निकासी, खाते से खाते में अन्तरण, सावधि जमा, मनी ट्रांसफर, आईएमपीएस ट्रांजेक्शन, ऋण जमा, खाते का विवरण, लिखित पर्ची, बैलेंस इंक्वायरी, एईपीएस ट्रांजेक्शन, एटीएम ट्रांजेक्शन, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग सहित सभी बैंकिंग सुविधाएं दी जाएंगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, बीडीओ राजमंगल चौधरी, एसबीआई के प्रबंधक श्रीकांत तिवारी, यशवंत कुमार, सौरव यादव, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक रघुवर प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अमीना खातून, ग्राम सचिव सुरेश यादव, पंचायत सहायक शिल्पी गुप्ता, ब्लाक के कर्मचारी गण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

2 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

2 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

2 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

10 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

13 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

13 hours ago