कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, गोष्ठी का हुआ आयोजन

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र का अनावरण करते हुए दीप जलाकर व माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें रामधुन के गायन के बाद दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे। गांधी जी हमेशा दूसरे की पीड़ा को समझने का प्रयास करते थे। जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज यह आकलन करने की आवश्यकता है कि उस कसौटी पर हम कितना खरे उतर रहे हैं। इस भावना से काम करें तो सबका जीवन सुखद बीतेगा। जय जवान-जय किसान जैसे ऊर्जावान नारे के उद्घोषक शास्त्री जी की बात की जाए तो वह असली कर्मयोगियों में एक थे। उनका कद जितना छोटा था, व्यक्तित्व उतना ही बड़ा। जिलाधिकारी ने आवाह्न किया कि इन दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर हम चलने का प्रयास करें तो जीवन अवश्य सफल होगा। इस अवसर पर सीआरओ अनिल अग्निहोत्री, एडीएम राजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सेनानी रामविचार पांडेय व साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

53 minutes ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

1 hour ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

2 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

10 hours ago