पशुपालन विभाग के साथ जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

गोवंशों को खुले में न छोड़े गोपालक, गौशालाओं में करें दान: डीएम

नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना का लाभ उठाएं किसान:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने गोटरी फॉर्म, गौशाला एवं लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में विशेष रूप से बुलाये गए बक़रीपालकों से संवाद कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गोटरी उत्पादों की भारी डिमांड है, अभी महज 20 फीसदी मांग की आपूर्ति ही स्थानीय बकरीपालक कर पा रहे हैं। अधिकांश बकरियों का आयात राजस्थान से किया जाता है। बकरीपालकों ने बैंक से लोन मिलने में आ रही कतिपय समस्याओं का जिक्र किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी उपस्थिति में बैंक प्रतिनिधि एवं बकरीपालकों को आमने सामने बैठाकर लोन दिलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोटरी फॉर्म के लिए लोन एवं प्रशिक्षण प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। अभी तक 165 लोगों ने पशुपालन विभाग के पास गोटरी फॉर्म स्थापित करने के लिए आवेदन किया है।

जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों, हाईवे, खेतों में घूम रहे निराश्रित गोवंश के हॉटस्पॉट चिन्हित कर 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर संरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोपालको से भी अनुरोध किया कि वे अनुपयोगी गोवंशों को निकटवर्ती गौशाला में दान करें। उन्हें यूं ही खुले में न छोड़े।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित गो-आश्रय स्थलों को सेंटर आफ एक्सीलेंस में बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में एयर पंप बेस्ड जनसेट का निर्माण, बायोगैस जेनरेशन, बायोफर्टिलाइजर सहित विभिन्न नवोन्मेषपरक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे ये आत्मनिर्भर बनने के साथ ही लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने सर्वप्रथम पिपराचन्द्रभान स्थित बृहत गौ- आश्रय स्थल को विकसित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को प्रोत्साहन देने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को देशी नस्ल की 25 गाय उपलब्ध कराई जाएगी। इन 25 गायों का सरकार द्वारा बीमा कराया जाएगा। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के माध्यम से राज्य में देसी नस्ल की गायों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कृषक और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ोतरी करने के उपाय बताये जाएंगे।

जिलाधिकारी ने लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित कर टीकाकरण किया जाये।समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार वैश्य सहित समस्त वेटेनरी ऑफिसर उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

9 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

9 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

10 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

10 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

10 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

10 hours ago