Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने योजनाओं में प्रगति लाकर “ए” श्रेणी में लाने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। पीएम सूर्य घर योजना में प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए पीओ नेडा को जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय कर सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने फैमिली आईडी योजना और पंचायतीराज विभाग की वित्तीय योजनाओं में “ए” श्रेणी प्राप्त करने को कहा। पर्यटन विभाग की धीमी भुगतान प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए जांच कराने और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और खनन विभाग की प्रगति पर भी ध्यान देने को कहा गया। बैठक में अनुपस्थित सहायक अभियंता (बाढ़) का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

6 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

6 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

6 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

6 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

7 hours ago