जिलाधिकारी ने किया निर्वाचन कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

ईवीएम का रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित हो: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार पूर्वाहन निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपैट के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ईवीएम का रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को इस कक्ष में प्रवेश न दिया जाए। शिफ्टवार सुरक्षा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। कक्ष के भीतर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का होना आवश्यक है। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया और कल की फुटेज देखकर सीसीटीवी कैमरे की कार्य प्रणाली को परखा। डीएम ने निर्वाचन कार्यालय में रखे निष्प्रयोज्य सामग्रियों के निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

डीएम के निरीक्षण में जिला बचत अधिकारी अनुपस्थित मिले

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला बचत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला बचत अधिकारी अनित कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनके एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। बताया गया कि जनपद में लगभग 1200 एजेंट पंजीकृत है जो विभिन्न बचत योजनाओं के लिए आमजन को प्रोत्साहित करते हैं। डीएम ने पंजीकृत बचत अभिकर्ताओं के कार्यों एवं उनकी समस्याओं के कारण की समीक्षा बैठक आयोजित कराने का निर्देश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

8 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

8 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

8 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

9 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

9 hours ago