जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां प्रत्येक वार्ड/रुम में एसी/कूलर की उपलब्धता व ईलाज की समुचित व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया और सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने हीटवेव से संबंधित कक्ष,दवा वितरण कक्ष,आंख अस्पताल के जांच घर,ईएम‌ओ, आपातकाल, पोस्ट कोविड/मेडिकल वार्ड आदि का जायजा लिया। विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों से बातचीत कर अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में बातचीत भी की।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान हीटवेव कक्ष में एक मरीज को बेड ना मिलने की शिकायत का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने उसे तुरंत भर्ती करवाया और सीएमएस को फटकार लगाई। इसके अलावा अन्य तीमारदारों द्वारा वार्डों की साफ सफाई, स्ट्रेचर की व्यवस्था न मिलने,चादर रोजाना न बदलने, बाहर की दवाई लिखने संबंधित शिकायते की, जिसके निराकरण हेतु उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट कक्ष में जाकर डॉक्टर को सख्त हिदायत दी कि बड़ी पर्ची पर ही अस्पताल द्वारा प्रदान की जाने वाली दवाई लिखें,छोटी पर्ची पर और बाहर की कोई डॉक्टर दवा कदापि नहीं लिखेगा। सारी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं।अगर आवश्यक हो तो शासन स्तर से मांग पत्र के द्वारा मंगा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों/वार्डों में जाकर वहां संचालित एसी/कूलर की व्यवस्था को करीब से देखा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को समय-समय पर कूलर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस को खराब पड़ी एसी की तत्काल मरम्मत करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस को अपनी पूरी टीम को सक्रिय रखने और अस्पताल के सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए लिखत पढ़त में ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो यहां पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। उन्होंने गर्मी की भयावहता के दृष्टिगत सीएमएस को कक्षों/वार्डों व बरामदों को वातानुकूलित करने और मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही/ शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव सहित जिला अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

4 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

4 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

4 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

4 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago