जिला एकीकरण समिति की बैठक में राष्ट्रीय एकता पर जोर, एसआईआर को बताया एकीकरण का अहम माध्यम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि हरिबक्स सिंह, स्नातक विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि अंबरीश राय, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डा. दिग्विजय नाथ पाण्डेय, वरिष्ठ साहित्यकार व उस्ताद शायर शारिक़ खलीलाबादी, चिकित्सक डा. अशरफ अली, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय बहादुर सिंह, अंकुर पाण्डेय, जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि समाज में एकता की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की रियासतों का भारत में विलय कर राष्ट्रीय एकीकरण को सशक्त किया। उन्होंने एसआईआर को भी राष्ट्रीय एकीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सहभागिता का आह्वान किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण हमारे देश की स्वाभाविक भावना है और संविधान स्वयं धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की धरती पर एकता और प्रेम का भाव स्वतः विद्यमान है। एसआईआर को उन्होंने एकीकरण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए सभी वर्गों व राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की, जिससे शुद्ध और त्रुटिहीन निर्वाचक नामावली तैयार हो सके।
पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डा. डीएन पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है और देश की एकता व अखंडता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ साहित्यकार व उस्ताद शायर शारिक़ खलीलाबादी ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया। वहीं स्नातक विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि अंबरीश राय ने राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जातिवाद समाप्त करने का आह्वान किया।
बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रीय एकीकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन लोकपाल मनरेगा पी.के. लाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ल, उपायुक्त मनरेगा डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, डीपीआरओ मनोज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

1 hour ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

1 hour ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

6 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

7 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

7 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

7 hours ago