जनपद को मिला 6200 करोड़ की 5 परियोजनाओं का सौगात

बटन दबाकर कर मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के सडक परिवहन मंत्री ने 5 राष्ट्रीय राजमार्गो का किया शिलान्यास

किसान अन्नदाता के साथ बने ऊर्जादाता-गडकरी

दुनिया में बढा है देश के प्रति विश्वास-सीएम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने जनपद में रु0 6200 करोड़ की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नवलपुर-सिकन्दरपुर खण्ड का 2/4 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण(एन0एच0 727बी, कुल लम्बाई 45 कि0मी0, कुल लागत रु0 2060 करोड़), 4 लेन देवरिया बाईपास का निर्माण, कार्य शुभारम्भ(एनएच 727ए, कुल लम्बाई 22 कि0मी0, कुल लागत रु0 1735 करोड़), 4 लेन सलेमपुर बाईपास का निर्माण(एनएच 727ए एवं एनएच 727बी, कुल लम्बाई 15 कि0मी0, कुल लागत रु0 1348 करोड़), तमकुहीराज-बिहार बार्डर-मझौली खण्ड का 2 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण(एनएच 727बी, कुल लम्बाई 25 कि0मी0, कुल लागत रु0 700 करोड़), सलेमपुर- मैरवा खण्ड का 2 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण(एनएच 727ए, कुल लम्बाई 21 कि0मी0, कुल लागत रु0 372 करोड़) शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों में आवास की चाबी, टूलकिट आदि का वितरण भी किया गया।
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री ने स्थानीय चीनी मिल ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदर सांसद एवं सलेमपुर सांसद के प्रयासों से आज इन परियोजनाओं के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत हमारा सपना है। इथेनाल, जैव ईधन, हाइड्रोजन पर आधारित ईधन की देश की जरुरत है। पेट्रोलियम ईधन पर होने वाले व्यय कमी आयेगी, जो देश के विकास में उपयोग होगा। हाइड्रोजन देश का भविष्य है। हाइड्रोजन बनाने वाला पहला प्रदेश उत्तर प्रदेश बनना चाहिये। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिन्दुस्तान आज एनर्जी को एक्सपोर्ट करने वाला देश बना रहा है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गुण्डा राज को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता के साथ-साथ उर्जादाता बने, तभी उनमें आत्मनिर्भता आयेगी और देश को भी ईधन की निर्भता से मुक्ति मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरहा बाबा एवं बाबा राघवदास की जमीन पर हजारों करोड की परियोजनाओं का सौगात देने के लिए मंत्रालय परिहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देवरिया, बलिया, कुशीनगर के निवासियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया आत्म विश्वास से भरे हुए भारत को देखा है। यह सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सम्पन्न हो पाया है। आज भारत दुनिया के अन्दर विश्वास का प्रतीक बना है। किसानो, गरीबो, महिलाओं और नौजवानो के लिए आशा एवं प्रतीक है, जो नये भारत को तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। समर्थ भारत की तस्वीर दुनिया को आकर्षित कर रही है। देश के अन्दर इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य हुआ है। राजमार्ग के साथ ही अन्य सड़को का भी निर्माण हो रहा है। यह सब सपना था, जो आज हकीकत है। सुरक्षा के मानक के साथ हाइवे का निर्माण हो रहा है। लोगो को जाम से मुक्ति का कार्य किया जा रहा। एक नया मार्ग बढाने के साथ- साथ अर्थव्ययस्था को सुदृढ करने का कार्य किया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय से आदेश मिलतें ही सुगर मिल कम्पलेक्स की कार्य बैतालपुर में शुरु किया जायेगा। गन्ने का भुगतान अब कोई रोकेगा नही। समय से गन्ने का भुगतान होगा।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने सम्बोधन में कहा कि हाइवे परियोजनाये जमीन पर उतर रही है। यातायात में जाम से मुक्ति मिलेगी।
सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो पर विशेष रुप से प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम इजरही निवासी पुष्पा को चाबी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत गीता देवी ग्राम कोन्हवलिया को स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि के अन्तर्गत काशीराम आवास योजना किराने की दुकान हेतु चेक का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अन्तर्गत रीना देवी ग्राम मेहडापुरवा को चाबी वितरित किया गया। फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना अन्तर्गत ब्रज किशोर तिवारी देवरिया खास व कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना हेतु त्रिभुअन नाथ तिवारी निवासी रघवापुर को चाबी वितरित किया गया। बीज का मिनीकिट विरेन्द्र मौर्य ग्राम भरथी, जय प्रकाश एवं उमेश मिश्रा को मडुआ/राजी वितरित किया गया। उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अन्तर्गत माया देवी को 15 हजार को चेक वितरित किया गया। कलावती देवी एवं निवास मणि को घरौदी वितरण, कन्या विवाह सहायता योजना अन्तर्गत महेन्द्र राजभर को 55000 रुपए का स्वीकृति प्रमाण पत्र, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना अन्तर्गत लीलावती देवी को 2,25,000 का स्वीकृति प्रमाण पत्र, प्रोत्साहन सामाग्री अन्तर्गत विट्टन यादव एवं ज्योति को स्पोर्ट किट वितरित किया गया। एक जनपद एक उत्पाद अन्तर्गत उर्मिला देवी को एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत विनित सिंह को एक-एक सिलाई मशीन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(दोना पत्तल उद्योग) संतोष कुमार को 30 लाख का चेक तथा जी0एस0टी0 ऋण(होजरी व्यवसाय के लिए) शुभम अग्रवाल उद्यमी को 20 लाख का चेक वितरित किया गया।
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुके देकर किया। राम जन्मभूमि मंदिर के स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री ने गडकरी को भेट किया। जनप्रतिनिधियो द्वारा परिवहन मंत्री का स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष एवं गौरजीत आम का पौधा भेट स्वरुप प्रदान किया।
आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जनपद प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जनपद प्रभारी सुनील गुप्ता, राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले0ज0 आरपी शाही, एमएलसी रतनपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भारी जन समूह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक, सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की…

2 hours ago

गोरखपुर में HP गैस एजेंसी पर फर्जी डिलीवरी का आरोप, बिना सिलेंडर ‘डिलीवर्ड’ दिखाया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला…

2 hours ago

महराजगंज में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 लाख की धोखाधड़ी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 hours ago

नेपाल हादसा: 30 फीट खाई में गिरी जिप्सी, महराजगंज के 2 तीर्थयात्रियों की मौत, 19 घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां…

3 hours ago

गोरखपुर में कारोबारी के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत, फार्महाउस में मिला शव; हर एंगल से जांच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने…

4 hours ago

अब स्मार्ट बनेगा बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा आराम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद का बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन अब तेजी से आधुनिक स्वरूप…

4 hours ago