अच्छा कार्य करने पर जनपद को प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के सतत अनुश्रवण व प्रभावी क्रियान्वयन से परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प में अच्छा कार्य करने पर जनपद को प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ निर्देशों के अनुपालन में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय शहरी क्षेत्र में अवस्थित समस्त 2120 परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत अवस्था अपना सुविधाओं का मूल्यांकन थर्ड पार्टी द्वारा 20 अप्रैल से 20 मई तक कराया जाना निर्देशित था। जिसके अनुपालन में कुल 2120 परिषदीय विद्यालयों का स्वतंत्र जियो टैग सर्वेक्षण – फेज-5 करने हेतु नामित कुल 114 डायट प्रशिक्षुओं 25 अप्रैल, 2023 को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में उन्मुखीकरण किया गया तथा निर्देशित किया गया था कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा निर्धारित निर्देशों के आधार पर जिओ टैग सर्वेक्षण किया जाए।
उक्त के क्रम में नामित डायट प्रशिक्षुओं द्वारा कुल 2120 विद्यालयों का अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का जिओ टैग सर्वेक्षण शत प्रतिशत निर्धारित अवधि में पूर्ण किया गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों का जिओ टैग सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी किया गया, जिसमें जनपद देवरिया, प्रदेश में 87 प्रतिशत के साथ पूर्व में हुये जियो टैग सर्वेक्षण में 66वें स्थान से 9वें स्थान पर पाया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

1 hour ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

2 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

2 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

3 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

3 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

3 hours ago