पानी पाउच में जीवित केंचुआ पाए जाने की खबर का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान

85 बोरी पैकेज ड्रिकिंग वाटर किया गया सील

जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया पानी का नमूना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सील बन्द पानी पाउच में जीवित केंचुआ पाये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न समाचार-पत्रों व अन्य माध्यमों से प्रकाशित व प्रसारित खबर का जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रामतेज एवं मुकेश श्रीवास्तव के 03 सदस्यीय दल ने तहसील पयागपुर अन्तर्गत कोट बाज़ार पहुंच कर सुनील कुमार तिवारी के जनरल स्टोर जांच पड़ताल की।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान जनरल स्टोर स्वामी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि उसने कोट बाज़ार पयागपुर में ही स्थित शगुन ट्रेडर्स प्रोपराइटर किशन पुत्र राम फेर के यहां से स्वामीनाथ मिनरल प्राइवेट लिमिटेड, श्री गणेशनगर कटहाघाट गोण्डा द्वारा निर्मित अमृत पियो ब्राण्ड की दो बोरी कुल 200 पाउच खरीदा था। जिसमें से 02 पाउच में रेंगते हुये जीवित केंचुआ/जीव दिखाई देने पर उसने ही तत्काल यह सूचना मीडिया तथा शगुन ट्रेडर्स के प्रोपराइटर को दी थी।अभिहित अधिकारी ने बताया कि शगुन ट्रेडर्स के स्वामी से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यह पानी स्वामीनाथ मिनरल प्राइवेट लिमिटेड, गोण्डा से क्रय किया गया है। जिसकी पुष्टि के लिए सम्बन्धित द्वारा बिल भी प्रस्तुत किये गये।शगुन ट्रेडर्स के स्वामी ने यह भी बताया कि उसके द्वारा ही सुनील कुमार तिवारी को 02 बोरी पैकेज ड्रिकिंग वाटर की बिक्री की गई है।विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान शगुन ट्रेडर्स के यहां 85 बोरी अमृत पियो ब्राण्ड का पैकेज ड्रिकिंग वाटर पानी पाउच रखा हुआ पाया गया। जिसमें से नमूना लेकर शेष पानी पाउच की बोरियों को सीज कर दिया गया।इस सम्बन्ध में गोण्डा स्थित स्वामी नाथ मिनरल प्राइवेट लि. को नोटिस भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

7 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

9 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

9 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

9 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

9 hours ago