Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ वर्ष से पुलिस से लगा रहा न्याय की गुहार दिव्यांग को...

डेढ़ वर्ष से पुलिस से लगा रहा न्याय की गुहार दिव्यांग को नही मिला न्याय

दिव्यांग राजेश रौनियार करेगा 4 अप्रैल से गांधी चौक पर भूख हड़ताल

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)आज से ड़ेढ़ वर्ष पहले 27 अक्टूबर 2022 को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज न होने से परेशान दोनों पैर से दिव्यांग नगर पंचायत सलेमपुर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार पुत्र फूलचंद गुप्ता ने पुनः मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से 4 अप्रैल के पहले न्याय न मिलने पर नगर के गांधी चौक पर आमरण अनशन (भूख हड़ताल)शुरू करने की चेतावनी रजिस्टर्ड डाक से मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर दे दिया है। राजेश रौनियार ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका है। उल्टे घटना के समय मेरे ऊपर ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।जबकि बिना वैसाखी के हम चलने में भी असमर्थ हैं। कई बार सीओ साहब के पास जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है।अब हमारा यह आमरण अनशन (भूख हड़ताल) 4 अप्रैल से जांच व न्याय मिलने तक नगर के गांधी चौक पर अनवरत जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments