जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, जल्द निर्माण की मांग

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सादुल्लानगर क्षेत्र में सड़क की खस्ताहाल हालत ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रेहरा बाजार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुरुठथुआ खानपुर को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
सादुल्लानगर को मुबारकपुर से जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई मार्ग से निकली यह संपर्क सड़क अब बदहाल हो चुकी है। खड़ंजा और सीसी सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण विनोद कुमार,विनय कुमार,संजय,मनोज आदि ने बताया कि “सड़क इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।”बरसात में तो हालत और भी खराब हो जाती है, कीचड़ और पानी से रास्ता बंद जैसा हो जाता है।
गड्ढों और टूटी हुई सड़क के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीण अरविंद कुमार, कैलाश और रमजान शामिल हैं।प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

1 hour ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

3 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

3 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

3 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

3 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

3 hours ago