डीएम के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, वैकल्पिक रूट किए गए निर्धारित
(सिद्धार्थनगर से आलोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा) डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी के तट पर स्थित लगभग 57 वर्ष पुराना पुल अब क्षेत्रवासियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण निगम लखनऊ द्वारा वर्ष 1968 में निर्मित इस पुल में गंभीर दरारें आ गई हैं। छत की बीमों में आई दरारें और जंपिंग स्प्रिंग में जंग लगने जैसी स्थितियों के चलते प्रशासन ने इसे अत्यंत जर्जर और असुरक्षित घोषित किया है।
पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने 3 अगस्त को एक आदेश जारी कर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में सोमवार की रात से ही थाना डुमरियागंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पुल पर डटे रहे और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना शुरू कर दिया।
पुल की हालत चिंताजनक
डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग पर स्थित इस पुल की छत की कई बीमों में स्पष्ट रूप से दरारें देखी जा सकती हैं। वर्षों से उचित देखरेख के अभाव में यहां सुरक्षा के तमाम उपकरण भी जंग खा चुके हैं। यह मार्ग न केवल क्षेत्रीय आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि शाहपुर मंडी और बढ़नी के रास्ते नेपाल तक जाने वाले सैकड़ों भारी वाहनों का भी प्रमुख मार्ग रहा है।
डीएम का दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज और लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें सेतु की स्थिति को बेहद जर्जर और सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक पाया गया। इसके मद्देनज़र सेतु पर तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।
वैकल्पिक रूट मैप इस प्रकार है:
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने आम जनता, खासकर वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक रूट का पालन करें और पुल पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। यह कदम जनहित और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। साथ ही, पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…