ग्राम पंचायत चड़वा बरवा के विकास कार्यों की हुई दूसरी बार जांच

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विकासखण्ड पंदह अन्तर्गत ग्राम पंचायत चड़वा बरवा के विकास कार्यों की हुई दूसरी बार जांच में भी ग्राम प्रधान का गला फंसता दिखाई दे रहा है ग्राम प्रधान दारा कागजों में दिखाए गए अनेक कार्य जांच अधिकारी को मौके पर नहीं मिले।इसके पूर्व पिछले वर्ष जून में भी समाज कल्याण अधिकारी द्वारा की गई जांच में काफी गबन पाए जाने पर महिला ग्राम प्रधान रीना सिंह पत्नी चंचल सिंह निलम्बित चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार बरवा गांव के निवासी राजीव रंजन सिंह ने कुछ माह पूर्व डीएम बलिया को शिकायती पत्र दे कर ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगा कर जांच की मांग की थी।डी एम के आदेश पर मंगलवार को परियोजना अधिकारी बलिया उमेश मणि त्रिपाठी जांच हेतु गांव में पहुंचे गांव में पहुंचने के बाद पंचायत के विभिन्न स्थानों पर लगे तीनों आर ओ प्लांट की मौके पर पहुंच कर श्री त्रिपाठी ने जांच की जिस में पाया गया कि किसी भी प्लांट में मोटर नहीं है साथ ही मोटर केयर एवं फाइवर शीट भी नहीं लगे हैं। इसी प्रकार गांव के चन्द्रशेखर सिंह के दरवाजे से रामनाथ दुसाध का दरवाजा होते हुए नाली का निर्माण जांच अधिकारी को मौके पर नहीं मिला।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते जांच अधिकारी त्रिपाठी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जांच रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को सौंप दूंगा।इस अवसर पर बी डी ओ पंदह शकील अहमद,ए डी ओ पंचायत प्रदीप शर्मा,सचिव निकी राय,उज्ज्वल सिंह,चंचल सिंह,अमरेश प्रताप सिंह,संजीव सिंह,अवधेश सिंह,किशन सिंह,शिवनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

15 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago