मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विजय स्तंभ चौक पर रविवार रात्रि पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह ने पुलिसकर्मियों को उनके कार्यों का बोध कराते हुए कहां की आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्येक दिन ड्यूटी पर मुस्तैद रहें, पीड़ितों की समस्या सुनते हुए उन्हें गुणवत्ता एवं सफलतापूर्वक न्याय दें जिससे पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित रहे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा कहा गया कि विभिन्न चौराहों एवं गलियों में रात्रि तथा दिन में पुलिसकर्मी पैनी निगाह रखें, कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी पूछताछ करें जिससे क्षेत्रों में बड़ी घटनाएं नहीं होंगी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक ने विजय स्तंभ चौक, शंकर तिराहा, चुंगी कैलेंडर तिराहा, नगर पंचायत वलीदपुर आदि क्षेत्रों का रात में भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों का बोध कराया। इस मौके पर चौकी प्रभारी कस्बा गंगाराम बिंद, राजीव वर्मा समेत पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…