मुर्दे उठाते राशन, कोटेदारों का लिंक स्वर्ग तक, तहसील प्रशासन मेहरबान

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के नरियांव गांव में तहसील प्रशासन की कृपा से मुर्दे भी अंगूठा लगा कर राशन वितरण प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब आवाज उठाई तो गांव का राजनीतिक तापमान बढ़ गया, खुली जांच में पाई गई अनियमितताओं पर पर्दा डालने के लिए तहसील प्रशासन ने अर्थ दंड लगा दिया। तहसील प्रशासन के इस रवैया से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटा कर जांच की मांग कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है।
नरियांव गांव निवासी नागेंद्र चौहान ने जिलाधिकारी देवरिया को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी बरहज द्वारा कराई गई जांच में कोट की दुकान में अनियमितताएं मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय दस हजार और पांच हजार रुपए का अर्थ दंड दो-दो बार लगाकर छोड़ दिया गया। गरीबों का राशन कहां गया इस बिंदू पर कोई टिप्पणी नहीं है। द्रौपदी देवी और तीजा देवी की दो साल पूर्व मृत्यु हो गई, फिर उनका अंगूठा कौन लगा रहा है। अमित एवं योगेन्द्र का नाम तीजा देवी के राशन कार्ड में कैसे दर्ज हो गया। सुभागी देवी की मौत के बाद सारदा देवी का नाम फर्जी तरीके से कैसे दर्ज हो गया। नरगिस के पूरे परिवार की मौत हो चुकी है। मरणोपरांत राशनकार्ड निरस्त होने के बजाय मंजू देवी का नाम कैसे अंकित हो गया।
बरहज तहसील के आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से नरियांव गांव में मुर्दे भी प्रति माह राशन वितरण का लाभ ले रहे हैं और चहेतों को लाभ देने के लिए मृतक परिवारों के राशन कार्ड में नाम दर्ज कर दिया गया है। तहसील प्रशासन अर्थ दंड लगा कर कार्यवाही करने से कतरा रहा है। नागेंद्र चौहान ने जिलाधिकारी देवरिया से जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago