कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि घोषित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि प्रदेश शासन, पिछडा वर्ग कल्याण द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है।
वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद में आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 15 मई, 2023 से 30 मई, 2023 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय-सारणी उक्त बेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है ।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वां तल, अशोक मार्ग, लखनऊ / कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा न० 134 प्रथम तल विकास भवन में 30 मई, 2023 सांय 5:00 तक अनिवार्य रूप हार्ड कापी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

2 minutes ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

2 hours ago

दशकों पुराने बकाये पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिहार-झारखंड के कर्मियों को मिलेगा ₹1 लाख मुआवजा

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड के पांच बंद हो…

2 hours ago

कोपागंज में कथित अवैध प्लाटिंग पर बड़ा सवाल, शिकायतों के बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज

कोपागंज में भूमाफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी! जमीनों की शिकायतों से प्रशासन के सामने…

3 hours ago

बिहार में मौसम का दोहरा असर! मानसून पड़ा कमजोर, फिर भी 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…

5 hours ago

धनुष से निकला गोल्ड का निशाना! चीन को पछाड़कर भारतीय तीरंदाजों ने रचा बड़ा कारनामा

भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…

5 hours ago