ससुराल आए व्यक्ति का संदिग्ध हालत में मिला शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना हुज़ूरपुर मार्ग पर स्थित जमुवार नाले पर बने पुल के नीचे एक तीस वर्षीय युवक का शव मिला है। सुबह जब ग्रामीणों ने पुल के नीचे औधे मुँह पडे शव को देखातो तुरन्त सूचना पुलिस को दिया जिसपर पयागपुर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर मृत युवक को बाहर निकलवाया।मृत युवक के पास से आधार कार्ड मिला जिससे इसकी पहचान प्रमोद निवासी पुरबेनी गिलौला श्रावस्ती के रूप में की गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक नशे का आदी था रात के समय ससुराल परसौली नववन पुरवा थाना पयागपुर जाते समय पुल से नीचे गिर गया पूरी रात पडा रहा सुबह सूचना मिलने पर भारी भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गयी। पूछने पर मृत युवक के पिता चन्द्रिका ने बताया कि मेरा बेटा घर से ससुराल नौवन परसौली थाना पयागपुर जाने के लिये निकला था। स्थानीय थाना प्रभारी पयागपुर श्याम देव चौधरी से बात करने पर बताया की परिजनों ने बताया है की ससुराल आया था जो की नशा का आदी हैं , बाकी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

27 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

29 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

31 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago