दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव समारोह का हुआ समापन

120 अंक पाकर नीला दल बना चैंपियन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी पथरदेवा खेल मैदान में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव समारोह के समापन दिन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पथरदेवा के चेयर मैंन कमलेश सिंह क्रांति रहे।क्रीड़ा महोत्सव का आगाज मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस दौरान छात्रा निशु,संध्या ने सरस्वती बंदना एवं रिया,शिवांगी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
क्रीड़ा महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश सिंह क्रांति ने कहा कि खेल से छात्रों की प्रतिभा निखरती है।वही व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी जरूरी है।विशिष्ट अतिथि डॉ मिथिलेश कुमार सिंह संरक्षक उतर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद व माधव सिंह जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।इस लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है।खेल में नीला दल 120 अंक प्राप्त कर बालक वर्ग के फिरोज चैंपियन तो बालिका वर्ग के हरा दल 103 अंक प्राप्त कर संजना सिंह चैंपियन रही।बालक वर्ग से दौड़ में बिट्टू ,गोलक्षेपण में मिलन,भालाक्षेपण में फिरोज, लम्बीकूद में सत्यम केकड़ा रेस में अनूप विजेता रहे।वही बालिका वर्ग में कबड्डी,दौड़,खो खो,म्यूजिक रेस में संजना सिंह,सबिता,आरोही विजेता रही।सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि क्रांति सिंह एवं प्रधानाचार्य आशुतोष दयाल मणि ने मेडल एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य आशुतोष दयाल मणि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामदास ने किया।इस दौरान प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र उपाध्याय,प्रधानाचार्य इरशाद अहमद,प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव, प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, प्रवक्ता राजेश पांडेय,प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद,राजू भारती,शिक्षक अंगद तिवारी,शैलेंद्र सिंह,जगदीश प्रसाद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

2 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

3 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

3 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

3 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

13 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

14 hours ago