शराबखोरी का स्याह चेहरा आया सामने: छिन लिया परिवार की खुशियां, रौंद दी चार जिंदगियां

फोटो सौजन्य से पीके

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) के बाढ़ अनुमंडल में ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जामुनीचक गांव के पास एनएच-30ए पर तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे एक ही परिवार को कुचल डाला। सड़क पर फैली चीख-पुकार और चार मासूम जिंदगियों का अचानक बुझ जाना सबके दिल को दहला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार चालक नशे में धुत था और बेकाबू रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। अचानक वाहन ने सड़क किनारे जा रहे परिवार पर चढ़ाई मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य किशोरी को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच भेजा गया है, जहां उसकी जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी है।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एनएच-30ए घंटों तक जाम रहा। भीड़ ने टायर जलाकर आगजनी की और हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू में करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

गांव में मातम पसरा है। जिस परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं, उसकी चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत चालक ने यह वारदात की और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि शराबखोरी और लापरवाही का वह स्याह चेहरा है जिसने मासूम जिंदगियों को निगल लिया। सवाल यह उठता है कि शराबबंदी वाले राज्य में आखिर शराब और नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं कब थमेंगी?

Editor CP pandey

Recent Posts

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

19 minutes ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

31 minutes ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

37 minutes ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

44 minutes ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

53 minutes ago

Acid Attack Case: संत कबीर नगर में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, सत्र न्यायालय का सख्त रुख

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…

1 hour ago