थर्ड ईट से निर्मित पुलिया को लाल रंग लगाकर दिया जा रहा अन्तिम रुप

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा पड़री खुर्द में निर्मित पुलिया का मामला

ब्लाक के क्षेत्र पंचायत निधि से बन रही ग्राम सभा में दो पुलिया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में धांधली थमने का नाम नही ले रहा है। सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रसार -प्रचार मे लगी है वही सरकार की योजना में ब्लाक प्रशासन की मिली -भगत से घुसपैठ से फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठीक ऐसा ही मामला मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा पड़री खुर्द में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित पुलिया का है जो थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग करके मानक विहिन पुलिया का निर्माण किया गया है। लेकिन इसे देखने वाला कोई अधिकारी नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा पड़री खुर्द में करौता से पिपरिया मार्ग पर स्थित दो पक्के पुलिया का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम से हो रहा है जिसमे थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग और मानक विहीन सामाग्री के प्रयोग से पुलिया का निर्माण हुआ है जिसकी लागत लाखो मे है फिर भी इस पुलिया का अन्तिम रुप देने के लिए लाल रंग गेरु के माध्यम से रंग कर तैयार किया जा रहा है ताकि आसानी से इनकी फाइलें पास हो जाय और मोटी करम का भुगतान आसानी से करा सकें ।
इस बीच मुकेश, सुरेश,बिकाऊ ,संदीप , प्रेम , जोखन, आदि लोगों ने इस कार्य पर रोष व्यक्त किया तथा जांच की मांग किया ।
इस सम्बन्ध में बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने कहा कि यह तो मेरे कार्यकाल का नहीं है लेकिन संज्ञान में आया है तो जांच के लिए भेज रहे हैं ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

28 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

34 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago