Categories: Uncategorized

आतंकवादियों की क्रूरता अब बर्दाश्त से बाहर, देश में उबाल- बालक दास

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटन की दृष्टि से गए हिंदूओं को धर्म और नाम तथा कपड़ा निकाल कर 27 लोगों की हत्या, आतंकवादियों की क्रूरता की कार्यवाही है। आतंकवादियों की क्रूरता अब बर्दाश्त से बाहर, देश में होगा उबाल। उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी एवं ब्रह्मस्थान मठ जोगिया के महंत बालक दास ने एक प्रेस नोट के माध्यम से कहीं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आतंकवादियों पर सरकार कड़ी कार्यवाही करें। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता ऐसा कहना थोथा विचार है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे देश में आतंकवाद को भी जायज ठहराया जाता है। मैं ऐसे लोगों को चेतावनी देता हूं कि इस घटना से सबक ले ,नहीं तो न कुर्सी मिलेगी न धर्म बचेगा न देश बचेगा ।अगर वह बच गए तो सिर्फ विधवा विलाप करना होगा। प भाजपा के जिला प्रतिनिधि निहाल सिंह ने अपने संबोधन में कहां
कि आज आतंकवादियों का विरोध अगर हम लोगों द्वारा किया जाता है तो तथाकथित धर्मनिरपेक्ष नेता इसका विरोध करना शुरू कर देते हैं। आतंकवाद को जायज ठहरा कर सीढ़ी बनाने का काम करते हैं।इस नाते मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं कि देश के साथ राजनीति मत करें। शारीरिक पहचान कर एक हिन्दू धर्म विशेष के लोगों को हत्या एक बड़ी साजिश है। हमारी सरकार उनको बेनकाब भी करेगी और उनको दंड भी देगी‌ । जाति की राजनीति करने वाले लोग हैं उनसे मेरा निवेदन है कि वह एक महीना चुप रहें और देश की बात करें ।चुनाव आयेगा तो जाति की भी राजनीत कर लेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि जब धर्म बचेगा तो ही जाति रहेगी।अन्यथा धर्म ही बदलना पड़ेगा। इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक सदस्य डॉ मृगेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा देश और विदेश में हिंदू धर्म को मिटाने की साजिश की जा रही है‌। वह कभी सफल नहीं होगी हमें देश के अंदर और देश के बाहर जिहादी मानसिकता के लोगों पर कार्यवाही करनी होगी।उन्हें हराना होगा ताकि हिंदू सुरक्षित रहे। और हिंदुओं से विधवा विलाप करने वाले नेताओं से सावधान रहना होगा जो जाति पाति का खेल खेलते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago