मोर सैयां भए कोतवाल डर काहे का मुहावरे को चरितार्थ कर रहे अपराधी

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर मैरवा मुख्य मार्ग स्थित बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनकटिया दूबे में सलेमपुर मैरवा मुख्य मार्ग स्थित रिहायशी मकान पर अपने पति के गुजर जाने एवं दो लड़कों के निजी सेक्टर में रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रह नौकरी करने के कारण अपने घर पर अकेली रह रही महिला को बिहार के सिवान जिले के मैरवा के तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल पर दो सवारों द्वारा लूट/छिनौति की घटना को अंजाम दिया गया है यह घटना 05/अप्रैल शनिवार को दो पहर के करीब की बताई जा रही है। घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान एवं पत्रकार द्वारा थाना प्रभारी बनकटा को लगातार सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं निजी नम्बर पर काल किए जाते रहे फोन नहीं उठाने पर सक्षम पुलिस अधिकारी जन पुलिस कार्यालय देवरिया को इसकी सूचना देने के उपरांत जब ग्राम प्रधान के नंबर से डायल 112 नहीं लगा फिर एक पत्रकार के द्वारा खुद अपने ही मोबाइल से डायल 112 को इसकी सूचना मानवीयता के आधार पर दी गई है जहां 112 के पहुंचने पर घर अकेली रह रही भयभीत महिला ने अपना प्रार्थना पत्र सभी मौजूद लोगों के सामने सौंपा है। बताते चलें कि बनकटिया दूबे गाँव की महिला चन्द्रावती देवी पत्नी अमरेन्द्र दूबे से बगल के ही इंगुरी ग्राम निवासी किसी के लड़के एवं घर कि जानकारी करने के बाद एक बोतल पानी पिलाने को कहा गया था महिला घर के अंदर चली गई थी जिसे वहीं पहले से बैठे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बदमाशों के पानी लाने को कहने पर अकेली महिला को पानी लाने को कह दिया पुनः गांव के व्यक्ति के द्वारा कहने जब पानी ला कर महिला देने लगी ठीक उसी समय महिला से सिर पर कीड़े बैठने की बात कह लुटेरे जैसे ही महिला ने कीड़े देखने हाथ उठाए कि गले से करीब एक लाख रुपए करीब की चेन के लूट की घटना को अंजाम दे कर बड़े ही आराम से वापस बिहार के तरफ फरार हो लिया जिनकी उम्र महिला एवं अन्य प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा करीब 25 बताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं आज कल बनकटा थाना के प्रभारी और संदिग्धों की यारी चर्चा में हैं जो जन जन के जुबां पर है फिर भी आला अधिकारी अनभिज्ञ कैसे हैं जो चर्चा का विषय क्षेत्र में बना हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

12 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago