कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के साहस शौर्य एवं बलिदान का देश ऋणी – विजयशेखर मल्ल रोशन

बिस्मिल की समाधि स्थल पर कारगिल शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को स्थानीय नगर के आश्रम स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल पर पहुंच कर कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया गया।कांग्रेसियों ने पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में आश्रम परिसर स्थित, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि पर जाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। कारगिल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि जिस बहादुरी व दिलेरी के साथ देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में धूल चटा दिया वह हम सबके लिए गौरव का विषय है।उन वीर जवानों के अदम्य साहस ,शौर्य व बलिदान का पूरा देश सदैव ऋणी रहेगा। आज पूरा राष्ट्र इनको नमन कर रहा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रामजी गिरि ने कहा कि यह दिन हम अपने देश के वीर जवानों की याद में मानते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए, कारगिल को दुश्मनों से आजाद कराया। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।कार्यक्रम को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, भारत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार,ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मारकंडे मिश्र, शिव शंकर सिंह, आनंद श्रीवास्तव सोनू,राकेश तिवारी, आनंद शंकर, मानवेंद्र तिवारी,अवधेश यादव, जितेंद्र जायसवाल,मनोज मणि त्रिपाठी, सोहेल अंसारी, डॉ रमेश कुशवाहा,प्रेमलाल भारती,धर्मेंद्र कुमार पांडे, पन्नालाल पाठक, विजय नेता,संदीप पांडे, जावेद अली आदि शामिल रहे। शौर्य और बलिदान का देश ऋणी – विजयशेखर मल्ल रोशन

Karan Pandey

Recent Posts

सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी, कसया में चोरों का बढ़ता आतंक

कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…

5 minutes ago

15% रिटर्न का जाल: कैसे फैला मैक्सीजोन चिटफंड नेटवर्क

रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…

18 minutes ago

अल्पसंख्यकों की भागीदारी और जमात का उभार: चुनाव 2026 के बड़े संकेत

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…

27 minutes ago

मनरेगा की पहचान बदलने पर कांग्रेस का विरोध तेज

मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…

29 minutes ago

जेसीबी कार्रवाई के बीच थप्पड़ का वीडियो वायरल, जांच शुरू

देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…

1 hour ago

बोर्ड परीक्षा से पहले कुशीनगर में बड़ा शिक्षा संकट, 700 छात्र प्रभावित

डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago