अवैध कब्जे पर चला बुलडोज़र: छांगुर के भतीजे की संपत्ति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। धर्ममांतरण के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के भतीजे सबरोज के मकान पर अतंत: जिला प्रशासन ने बुलडोज़र चला दिया। कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ सबरोज के रेहरामाफी गांव में बने मकान को जेसीबी से गिराने की कार्रवाई की गई।सबरोज ने नवीन परती की ज़मीन पर कब्बा करके भवन बनाया था। एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि नवीन परती की ज़मीन पर बना मकान गिराया गया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या की निगरानी में की गई है।राजस्व अधिकारी और कर्मचारी छांगुर, सहयोगी नीतू, नवीन व छांगुर के बेटे महबूब के नाम की संपत्तियों का विवरण एकत्र किया है। अब तक 10 संपत्ति चिह्नित की गई हैं। बताया जाता है की संपूर्ण विवरण मिलने के बाद अवैध संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसे लेकर छांगुर के करीबियों की बेचैनी बढ़ गई है।आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की एफआइआर में छांगुर समेत 18 लोगों के नाम हैं। इसमें से आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। नौ की तलाश एटीएस कर रही है। इन सभी करीबियों की संपत्ति का भी डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके साथ ही उतरौला नगर और आसपास गांव में आवासीय प्लाटिंग करने वालों की भी कुंडली तैयार की जा रही है। इसमें भी छांगुर कनेक्शन की तलाश की जा रही है, क्योंकि छांगुर, नीतू, नवीन व महबूब का विदेशी फंडिंग से जमीन का कारोबार करने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर स्थानीय प्रशासन जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों का पूरा विवरण जुटा रही है। इसमें कई कारोबारियों की पुलिस से अच्छी बनती है। उन पर भी नजर रखी जा रही है। छांगुर व सहयोगियों ने जो भी संपत्ति बनाई है, वह 2020 और 2021 में ही खरीदी गई है।उपजिलाधिकारी सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि राजस्व कर्मियों से जमीन कारोबार से जुड़े लोगों का विवरण तैयार कराया जा रहा है। सबरोज के कब्जे से जमीन खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 10 संपत्ति चिह्नित : अब तक जो संपत्ति मिली है, उसमें 2020 में नीतू के मधपुर में एक करोड़ 25 लाख रुपये में कृषि भूमि खरीदी थी। इसके बाद 2021 में चार संपत्ति लीं। इसमें नवीन के नाम से चांद औलिया मधपुर में 65 लाख, इसी गांव में 42 लाख, नीतू के नाम से उतरौला नगर के सुभाषनगर मुहल्ले में 64 लाख, लालगंज उतरौला में एक करोड़ 15 लाख रुपये में खरीदी थी।इसके साथ ही मधपुर, सुभाषनगर, मनकापुर मार्ग उतरौला, रेहरामाफी गांव में जमीन चिह्नित की गई है। कुल मिलाकर अब तक 10 संपत्ति उतरौला एवं आसपास मिली है। अन्य जिलों में भी खोज की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

5 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

14 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

50 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

60 minutes ago