सिपाही की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय लगाई न्याय की गुहार

सिपाही की पत्नी बोली साहब मुझे और मेरे पति को भी बुरी तरीके से मारा पीटा गया मेरा भी दर्ज हो मुकदमा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट थाना क्षेत्र के छात्र संघ चौराहा पर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुज सरकारी के क्लीनिक पर हुए मारपीट का मामला शांत नहीं हो रहा है, पीड़ित सिपाही पंकज की पत्नी आज सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी डॉ. ग्रोवर ग्रोवर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। सिपाही की पत्नी ने कहा कि साहब मेरे पति ने अल्ट्रासाउंड की फीस को लेकर डॉक्टर से सवाल कर दिया कि खलीलाबाद में तो ₹800 लगता है यहां पर 1100 क्यों लिया जा रहा है इसी बात से डॉक्टर नाराज हो गए पहले तो उन्होंने मेरे पति को गंदी गंदी गालियां दी और बाद में अपने कर्मचारियों को बुलाकर बुरी तरह से मारा पीटा गया। इसकी शिकायत उन्होंने कैंट थाने पर की गई तो डॉक्टर के दबाव में पुलिस ने समझौता कराकर मामले को शांत कर दिया और पति के दिल को इतनी ठेस पहुंची कि वह सदमे को भूल नहीं पाये और तनाव में आकर शुक्रवार के दिन डॉक्टर से पूछने गए थे कि उन्हें क्यों मारा पीटा गया । डॉक्टर और उनके कर्मचारियों ने फिर उन्हें बुरी तरीके से मारा पीटा। बृहस्पतिवार को जब मैं अपने पति को बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार व छेड़खानी किया गया,मेरे परिवार को भी न्याय मिला चाहिए। मेरा 4 साल का मासूम बच्चा है उसके सामने एक पिता को पीटा गया उसे भी सदमा लगा है। आरोपी डॉक्टर और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा मिले।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

2 hours ago

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

7 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

8 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

9 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

9 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

19 hours ago