सामाजिक समरसता का है प्रतीक सहभोज कार्यक्रम – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

क्षेत्र के मुसैला खुर्द में हुआ खिचड़ी सहभोज का आयोजन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परंपरा)। त्योहार और पर्व भारतीय संस्कृति व सभ्यता का प्रमुख द्योतक है। मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन से सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान होती है।उक्त बातें विकास खण्ड के मुसैला खुर्द में आयोजित सहभोज कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के तहसील अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर सुधाकर गुप्त ने कहा।उन्होंने कहा कि आज देश में इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज के दौर में नफरत फैलाने वाले लोग अधिक है लेकिन आज भी आपसी प्रेम व सद्भाव को कायम करने वाले लोग इस तरह का आयोजन कर समाज को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सामाजिक समरसता का प्रतीक है सहभोज कार्यक्रम।शहर कांग्रेस देवरिया के पूर्व अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि यह आयोजन एक दशक से हो रहा है पूरे ग्रामवासी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।आयोजक मोहन प्रसाद ने कहा कि सभी के प्रयास से ही सामाजिक एकता कायम रह सकता है। आज छुआछूत जैसे कुरीतियों का समापन इसी तरह के आयोजन से हुआ है। कार्यक्रम को डॉ चतुरानन ओझा, दीनदयाल यादव, हरिशंकर श्रीवास्तव,सत्यम पांडेय, राजकुमार गौंड़, रामप्रताप यादव, मुकेश शर्मा, विकास कुशवाहा, विकास खरवार, मोहित,जितेन्द्र पांडेय, आनन्द उपाध्याय,राकेश सिंह, अनुपलाल श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश शुक्ल,लालू यादव,सत्यप्रकाश यादव मनोज शर्मा, आत्मानंद,दिलीप, प्रकाश दूबे, यशवंत सिंह, मनीष प्रसाद,अखिलेश, जितेन्द्र कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

4 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

7 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

7 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

7 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

7 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

7 hours ago