बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

आचार्य बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भुवनी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आचार्य बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भुवनी का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गायन और अभिनय की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्य, समूह नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा संजना, अन्नू, आरुषि, सोनी यादव, कृति जायसवाल, रितिका, आराध्य चौबे तथा छात्र अंकित दुबे, विनय, अंशु सिंह और आदर्श की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि निदेशक प्रो. शरद कुमार मिश्र ने कहा कि आज के समय में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जो हमारे देश और समाज के लिए घातक हो सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा वैज्ञानिक सोच पर आधारित है और जीवन में सफलता के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर समय के अनुरूप आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे किसी भी परिस्थिति में बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर न होने दें, क्योंकि प्रत्येक बच्चे में कुछ न कुछ विशेष करने की अद्भुत क्षमता होती है।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय का सदुपयोग करने और लक्ष्य पर केंद्रित रहकर अध्ययन करने की सलाह दी।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगी नारायण तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक नेता संजय मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संगठन गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
समारोह में विद्यालय प्रबंधक विष्णुदेव उपाध्याय, उप प्रबंधक सौमित्र चंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

3 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

3 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago