ईआरओ अपर एसडीएम सदर सुदीप तिवारी के नेतृत्व में अभियान जारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 321 पिपराइच में मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अभियान की निगरानी ईआरओ अपर एसडीएम सदर सुदीप तिवारी कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने नेतृत्व में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजर के साथ क्षेत्र का दौरा किया और गणना प्रपत्रों का वितरण कराया। इस दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं तथा संबंधित जानकारी BLO App पर तत्काल अपडेट की जा रही है। ईआरओ सुदीप तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र में मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की जानकारी में कोई त्रुटि है या जिनका नाम सूची में नहीं जुड़ा है, उन्हें संबंधित प्रपत्र भरकर समय से जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा 321 पिपराइच के भाग संख्या 36 में मतदाता क्रमांक 108 से 130 तक के मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से सभी भागों में पूरी की जाएगी। इस अवसर पर सुपरवाइजर, बीएलओ और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। अपर एसडीएम सुदीप तिवारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता से संपन्न करें, ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन तैयार हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

45 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

1 hour ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago